scorecardresearch
 

न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर चाकूबाजी, 6 घायल, एक की हालत गंभीर

न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर रविवार शाम एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर 6 लोगों को घायल कर दिया. एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है. घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Advertisement
X
न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर चाकू से हमला (Representative Image/File)
न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर चाकू से हमला (Representative Image/File)

न्यूयॉर्क शहर के पेन रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस वारदात में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्टेशन पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. घटन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.

एबीसी न्यूज रिर्पोटस के मुताबिक, न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि ये घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 7 बजे न्यू जर्सी ट्रांजिट कॉनकर्स में हुई. इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं. 

पुलिस ने बताया कि पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में घायलों को इलाके के लिए बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही हैं. डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी हल्की चोटें आई हैं. इसलिए उसे वेइल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर ले जाया गया. पुलिस अभी उसका नाम और हमले का कारण पता कर रही है.

Advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक आदमी चाकू लेकर लोगों को मारने लगा. ये देखकर वहां मौजूद करीब 50 लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागने लगे. 

स्टेशन की एक दुकान में काम करने वाले एडुआर्डो सांचेज ने बताया कि लोग चिल्लाते हुए भाग रहे थे. एक महिला रोती हुई उनकी दुकान में छिपने के लिए आई. वहीं, एक अन्य दुकानदार आदिल खान ने भी बताया कि उन्होंने एक जख्मी आदमी को देखा, जिसके चेहरे पर चाकू लगा था. उसे बाद में राहत कर्मियों ने सिर पर पट्टी बांधी.

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'मुझे पेन स्टेशन पर हुए इस भयानक हमले की पूरी जानकारी दी गई है. अभी मिली जानकारी के मुताबिक, छह लोगों को चाकू मारा गया है. एमट्रैक पुलिस विभाग की तुरंत कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.'

उन्होने आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं इस हमले में जख्मी हुए लोगों, उनके परिवारों और इस हिंसा से डरे हुए सभी लोगों के साथ हैं. मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. मैं एमट्रैक पुलिस विभाग और राहत कर्मियों का शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने फुर्ती दिखाकर आरोपी को पकड़ा और घायलों को तुरंत इलाज दिलाया. मेरी टीम इस घटना की जांच के लिए एमट्रैक के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.'

Advertisement

बता दें कि चाकू मारने की ये घटना राष्ट्रपति ट्रंप और मेयर जोहरान मम्दानी के निक्स गेम में शामिल होने से एक रात पहले हुईं है. ये हमला मैडिसन स्क्वायर गार्डन के ठीक नीचे हुई, जहां आज एनबीए (NBA) फाइनल का मैच होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement