scorecardresearch
 

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, 2 की मौत... एक भारतीय नागरिक भी शामिल

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष गंभीर रूप ले चुका है और इसके चलते अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग की चपेट में अन्य देशों के नागरिक भी आए हैं. इसमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.

Advertisement
X
जानकारी के मुताबिक, अब तक यूएई में जंग के चलते 11 लोगों की मौत हुई है. (Photo: Reuters)
जानकारी के मुताबिक, अब तक यूएई में जंग के चलते 11 लोगों की मौत हुई है. (Photo: Reuters)

मिडिल ईस्ट में अभी भी जंग जारी है. इस बीच ईरान की ओर से यूएई पर कई हमले किए गए. इस बीच गुरुवार को अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से दो लोगों की मौत हो गई. इनमें से एक भारतीय नागरिक होने की पुष्टि जॉर्डन के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई है.

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मलबे की चपेट में आकर जान गंवाने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक भी था. जॉर्डन ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे ईरान की ओर से किया गया हमला बताया है.

अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने कहा “एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करने के बाद स्वेहान स्ट्रीट पर गिरे मलबे से जुड़ी घटना पर अबू धाबी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी मौजूदा युद्ध के बाद से यूएई के कई इलाकों, एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया है.

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक यूएई में युद्ध से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इन मौतों में यूएई की सशस्त्र सेनाओं के तीन सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं.

 

Advertisement

अब तक 150 से ज्यादा लोग घायल

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले के चलते पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी और फिलिस्तीनी नागरिकों की भी मौत हुई है.

बुधवार को मंत्रालय ने कहा था, “ईरान के हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई की एयर डिफेंस ने 357 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,815 यूएवी को इंटरसेप्ट किया है”, मंत्रालय के मुताबिक इसी अवधि में कुल 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनकी चोटें हल्की से लेकर गंभीर तक हैं.

घायलों में यूएई, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्किये, इराक, नेपाल, नाइजीरिया, ओमान, जॉर्डन, फिलिस्तीन, घाना, इंडोनेशिया, स्वीडन और ट्यूनीशिया के नागरिक शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement