scorecardresearch
 

इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने हालात को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है. कई जगह हमले जारी हैं. रॉयटर्स के हवाले से दावा किया गया है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है.

Advertisement
X
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव से मिडिल ईस्ट में तनाव तेज हो गया है. (Photo: AP)
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव से मिडिल ईस्ट में तनाव तेज हो गया है. (Photo: AP)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तेज होते सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है. कई देशों में हमले और जवाबी कार्रवाई जारी है, जिससे हालात जंग जैसे हो गए हैं. इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. 

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है. हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ईरान का पलटवार

मिडिल ईस्ट में हालात तब और बिगड़ गए जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमले किए. ईरान ने इन कार्रवाइयों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इसके बाद उसने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब में धमाके हुए. कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए. आम नागरिकों को शेल्टर लेने की सलाह दी गई. क्षेत्र के कई एयरपोर्ट, स्कूल और सरकारी दफ्तर एहतियातन बंद कर दिए गए हैं.

Advertisement

UN में उठी तत्काल हस्तक्षेप की मांग

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फ्रांस, रूस, कतर और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की अपील की. संयुक्त राष्ट्र में भी तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठी. इसी बीच यह दावा सामने आया है कि इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर की मौत हुई है, जिसने संकट को और गहरा कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement