इजरायल-अमेरिका के हमले का जवाब देते हुई ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी बेस पर हमला कर रही है. हाल ही में कुवैत में अमेरिका का जेट क्रैश हो गया था. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुवैती नागरिक फीमेल अमेरिकी पायलट की मदद करते देखा नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 20 सेकंड के इस वीडियो में एक फीमेल पायलट को खुले रेतीले इलाके में जमीन पर बैठा देखा जा सकता है. एक कुवैती नागरिक उसके पास जाता है और इंग्लिश में पूछता है, 'क्या आप ठीक हैं? हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. आप सुरक्षित हैं.'
कुवैती नागरिक को देखते ही पायलट जमीन से उठती नजर आती हैं. इस दौरान वो लगातार मुस्कुराती भी दिखाई दीं.
कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से गिरा दिए थे अमेरिकी जेट!
दरअसल, कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल तीन F-15 स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से मार गिराया था. ये हादसा तब हुआ जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले खाड़ी देशों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला बोला था. उस समय आसमान में भारी सैन्य गतिविधि चल रही थी.
यह भी पढ़ें: 'कुवैत ने गलती से मार गिराए हमारे तीन फाइटर जेट्स', F-15 क्रैश पर अमेरिका का बयान
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इन विमानों के सभी 6 क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. हालांकि अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि किस सिस्टम से विमानों को गिराया गया, लेकिन कुवैत अमेरिका निर्मित 'पैट्रियट' मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करता है.