scorecardresearch
 

नेतन्याहू का फैसला: मिसाइल खतरों के बीच कार्डिनल को प्रार्थना सभा की इजाजत

बेंजामिन नेतन्याहू ने लैटिन पैट्रिआर्क कार्डिनल पियरबत्तीस्ता पिज्जाबल्ला को यरूशलेम के चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में तुरंत प्रवेश देने का आदेश दिया है. नेतन्याहू ने ईरान के पवित्र स्थलों पर मिसाइल हमलों का जिक्र करते हुए सभी धर्मों के अनुयायियों से अस्थायी रूप से पूजा न करने को कहा.

Advertisement
X
नेतन्याहू ने पाम संडे के मौके पर ये फैसला सुनाया. (File Photo)
नेतन्याहू ने पाम संडे के मौके पर ये फैसला सुनाया. (File Photo)

मिडिल-ईस्ट संकट के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाम संडे' के मौके पर बड़ा फैसला लिया है. नेतन्याहू ने लैटिन पैट्रिआर्क कार्डिनल पियरबत्तीस्ता पिज्जाबल्ला को यरूशलेम के ऐतिहासिक 'चर्च ऑफ द होली सेपल्चर' में तुरंत प्रवेश देने का निर्देश दिया है. पहले सुरक्षा कारणों से पुलिस ने कार्डिनल के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. 

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा, 'मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लैटिन पैट्रिआर्क, कार्डिनल पियरबत्तीस्ता पिज्जाबल्ला को यरूशलेम के चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में पूरी और तुरंत एंट्री दी जाए.'

नेतन्याहू ने आगे बताया कि पिछले कई दिनों से ईरान यरूशलम में तीनों एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थलों को बार-बार मिसाइलों से निशाना बना रहा है. एक हमले में मिसाइल के टुकड़े चर्च ऑफ द होली सेपल्चर से कुछ ही मीटर की दूरी पर गिरे.

इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि भक्तों की सुरक्षा के लिए, इजरायल ने सभी धर्मों के अनुयायियों से यरूशलम के पुराने शहर में स्थित ईसाई, मुस्लिम और यहूदी पवित्र स्थलों पर अस्थायी रूप से पूजा-अर्चना न करने के लिए कहा है.

नेतन्याहू ने कहा, 'आज कार्डिनल पिज्जाबल्ला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनसे चर्च ऑफ द होली सेपल्चर में प्रार्थना सभा आयोजित न करने के लिए कहा गया. हालांकि मैं समझता हूं, लेकिन कार्डिनल पिज्जाबल्ला के साथ हुई घटना के बारे में पता चलते ही मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो पैट्रिआर्क को उनकी इच्छा के मुताबिक प्रार्थना सभा आयोजित करने की इजाजत दें.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement