UAE ने नाकाम किए ईरान के ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन हमले
Posted by :- Rahul Chauhan
संयुक्त अरब अमीरात के एयर डिफेंस सिस्टम ने आज ईरान की ओर से दागी गईं 17 बैलिस्टिक मिसाइलों को डिटेक्ट किया, जिनमें से 16 को हवा में ही मार गिराया गया जबकि एक मिसाइल समुद्र में गिर गई. इसके अलावा 117 ड्रोन भी देखे गए, जिनमें से 113 को नष्ट दिया गया और 4 ड्रोन देश की जमीन पर गिरे. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरान के हमले शुरू होने के बाद से अब तक कुल 238 बैलिस्टिक मिसाइलों को डिटेक्ट किया जा चुका है, जिनमें से 221 को नष्ट कर दिया गया, 15 समुद्र में गिरीं और 2 देश के भीतर गिरीं. इसी दौरान 1,422 ड्रोन भी डिटेक्ट किए गए, जिनमें से 1,342 को मार गिराया गया, जबकि 80 ड्रोन देश की जमीन पर गिरे. साथ ही 8 क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट कर दिया गया. इन हमलों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई देशों के कुल 112 लोग मामूली और मध्यम रूप से घायल हुए हैं.