scorecardresearch
 

भारतीय मूल का ISIS समर्थक, एक हाथ में नवजात और दूसरे में AK-47

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े भारतीय मूल के एक 31 वर्षीय शख्स ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर कोई सकते में आ गया. उस शख्स के एक हाथ में एके-47 राइफल रखी थी और दूसरे में उसका नवजात बच्चा.

Advertisement
X
ISIS समर्थक सिद्धार्थ धर ने ट्विटर पर डाली थी यह तस्वीर
ISIS समर्थक सिद्धार्थ धर ने ट्विटर पर डाली थी यह तस्वीर

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े भारतीय मूल के एक 31 वर्षीय शख्स ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर कोई सकते में आ गया. उस शख्स के एक हाथ में एके-47 राइफल रखी थी और दूसरे में उसका नवजात बच्चा.

सिद्धार्थ धर जो अब अबु रुमासह के नाम से जाना जाता है, उसने ये फोटो गुरुवार सुबह ट्विटर पर डाली. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसका बेटा इस्लामिक स्टेट में बड़ा होगा.

आपको बता दें कि इस शख्स को इसी साल के सितंबर माह में इंग्लैंड में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे दिसंबर में फिर से कोर्ट में पेश होने के शर्त पर जमानत दी गई थी, पर वह भाग निकला.

जमानत मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही धर बस से पेरिस के लिए रवाना हो गया. उसके साथ उसकी प्रेग्नेंट पत्नी और चार छोटे बच्चे थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस में शामिल होने से पहले वह सीरिया गया.

Advertisement

सार्वजनिक तौर पर सीरिया पहुंचने के बारे में जानकारी देने के चंद घंटे के बाद उसने ट्विटर पर घोषणा की कि वह फिर से पिता बन गया है. उसने ट्वीट में लिखा, 'इस्लामिक स्टेट को एक और योद्धा मिल गया. और यह बिल्कुल ही ब्रिटिश नहीं है.'

आपको बता दें कि धर इंग्लैंड में जाना-पहचाना चेहरा है. क्योंकि वह कई बार टीवी पर आकर कह चुका है कि वह इस्लामिक स्टेट में रहना चाहता है जिसे आईएसआईएस के आतंकी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement