scorecardresearch
 

जंग से जूझ रहे ईरान के लिए भारतीयों ने दिखाई दरियादिली, गदगद हुआ ईरानी दूतावास, कहा- थैंक्स

ईरान युद्ध संकट के दौरान भारतीय नागरिकों ने मानवीय सहायता के लिए दूतावास के बैंक खाते में बड़ी संख्या में योगदान दिया है. ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर भारतीयों का आभार व्यक्त किया और भुगतान के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं.

Advertisement
X
ईरान की मदद के लिए भारतीय आगे आए. (Photo: Freepik)
ईरान की मदद के लिए भारतीय आगे आए. (Photo: Freepik)

ईरान इस समय युद्ध से जूझ रहा है और इस बीच भारतीयों ने अपनी दरियादिली का सबूत दिया है. दरअसल भारतीयों ने बड़ी संख्या में ईरान की मदद के लिए अपना योगदान दिया है. इसके लिए ईरानी दूतावास ने भारत के लोगों का आभारा जताया है.

संकट के समय में भारतीय अपनी मानवीय सहायता राशि दूतावास के बैंक खाते में भेज रहे हैं. दूतावास ने उन सभी भारतीय नागरिकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने मानवीय आधार पर अपना योगदान दिया है.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'हम भारत के उन लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने मानवीय योगदान को दूतावास के बैंक खाते में ट्रांसफर किया है.'

दूतावास ने जारी की नई गाइडलाइन्स

इसके अलावा ईरानी दूतावास ने पैसे भेजने वालों के लिए कुछ नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं ताकि ट्रांजैक्शन में कोई समस्या न हो. दूतावास ने बताया है कि मानवीय योगदान हासिल करने के लिए उनका बैंक खाता पूरी तरह सक्रिय है. लोग सीधे इस खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

Advertisement

गूगल पे और UPI का ऑप्शन मौजूद नहीं

डिजिटल भुगतान को लेकर दूतावास ने स्थिति साफ कर दी है. दूतावास ने बताया कि इस बैंक खाते के साथ गूगल पे काम नहीं करता है. इसीलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वो इसका इस्तेमाल न करें. यूपीआई (UPI) के जरिए भी भुगतान की सुविधा मौजूद नहीं है. हालांकि, दूतावास ने बताया है कि यूपीआई पेमेंट के विकल्प का इंतजाम अभी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जंग अभी लंबी चलेगी? ईरान ने दिखाया ड्रोन का जखीरा, IRGC ने जारी किया सुरंग का वीडियो

बैंक से ही करें ट्रांजेक्शन

ईरानी दूतावास ने बताया कि अगर भुगतान करते समय कोई दिक्कत आती है, तो लोग किसी दूसरे बैंक के जरिए कोशिश कर सकते हैं या कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करके देख सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो सिर्फ घोषित किए गए मोबाइल नंबर पर ही अपने मैसेज भेजें.

दूतावास ने कहा, कृपया घोषित मोबाइल नंबर पर सिर्फ मैसेज भेजें और फोन कॉल करने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement