scorecardresearch
 

इमरान खान की बहन नौरीन की जेल में बिगड़ी तबीयत, हाई BP के बाद अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया है. नौरीन को दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, जिसके कारण उनकी एनजियोप्लास्टी हो सकती है.

Advertisement
X
नोरीन नियाजी की एंजियोप्लास्टी हो सकती है. (Photo:X/@PTIKPOfficial)
नोरीन नियाजी की एंजियोप्लास्टी हो सकती है. (Photo:X/@PTIKPOfficial)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई. ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दिल से जुड़ी समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें जेल से अस्पताल स्थानांतरित करना पड़ा.

कोट लखपत जेल के एक अधिकारी ने बताया कि नौरीन को हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी दिक्कतों के चलते लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि नौरीन की एनजियोप्लास्टी प्रक्रिया की जा सकती है.

अधिकारी ने बताया, 'अस्पताल में नौरीन का इलाज किया जा रहा है और ठीक होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा.'

जेल में बंद हैं इमरान खान की तीनों बहनें

इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं. पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के लिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को रोकने के उद्देश्य से उनकी तीनों बहनों- नौरीन, अलीमा खान और उजमा खान को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960 (MPO) के तहत हिरासत में लिया गया है. वो 21 सितंबर से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं.

Advertisement

परिवार को मिलने की इजाजत नहीं, दवाएं न देने का आरोप

दूसरी तरफ, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पंजाब की केंद्रीय सूचना सचिव फैजा मुराद ने एक बयान जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नौरीन के वार्ड को पूरी तरह सील कर दिया गया है और परिवार के किसी भी सदस्य को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. अधिकारी उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शहबाज ने इमरान खान की पार्टी को आतंकवाद पर दिया 'ज्ञान', पाकिस्तान की तरक्की में बताया रोड़ा

इसके अलावा, नौरीन के वकील राणा मुदस्सर उमर ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन लगातार इमरान की बहनों को दवाइयां देने से इनकार कर रहा है. उन्होंने बताया कि उजमा खान भी दिल की मरीज हैं और उन्हें भी दवाएं नहीं दी जा रही थीं. बाद में लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही उन्हें दवाएं मुहैया कराई जा सकीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement