scorecardresearch
 

किंग चार्ल्स की 'बर्थडे ऑनर्स लिस्ट' में चमकीं डॉ. परवीन कुमार, मिला UK का सबसे बड़ा शाही सम्मान

किंग चार्ल्स तृतीय की साल 2026 की 'बर्थडे ऑनर्स' सूची में भारतीय मूल के कई दिग्गजों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है. इस सूची में सबसे बड़ा नाम मशहूर डेम परवीन कुमार का है.

Advertisement
X
ब्रिटिश सम्राट के जन्मदिन के मौके पर जारी की गई 2026 की सम्मान सूची में पूरे ब्रिटेन से 1,182 लोगों को चुना गया. (Photo: AFP)
ब्रिटिश सम्राट के जन्मदिन के मौके पर जारी की गई 2026 की सम्मान सूची में पूरे ब्रिटेन से 1,182 लोगों को चुना गया. (Photo: AFP)

जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और महिला स्वास्थ्य सेवा की मुखर आवाज डेम परवीन कुमार को ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित शाही सम्मानों में से एक 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' से नवाजा गया है.

परवीन कुमार को यह सम्मान किंग चार्ल्स तृतीय की वार्षिक 'बर्थडे ऑनर्स' सूची में 'ग्लोबल मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ' के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए दिया गया है.

यूके कैबिनेट ऑफिस द्वारा घोषित सम्मानों में भारतीय मूल के लगभग 35 डॉक्टरों, उद्यमियों और कम्युनिटी चैंपियंस को मान्यता दी गई है, जिनमें परवीन कुमार सबसे आगे हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमला नहीं करेंगे ट्रंप, बोले- समझौते पर बनी सहमति, जल्द होंगे दस्तखत

बता दें, 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर', 'मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' श्रेणी में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. 

ब्रिटिश सम्राट के जन्मदिन के मौके पर जारी की गई 2026 की इस सम्मान सूची में पूरे ब्रिटेन से 1,182 लोगों को चुना गया है. इन सभी को दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी तय सीमा से आगे बढ़कर काम करने के लिए सम्मानित किया गया है.

Advertisement

लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के बार्ट्स एंड द लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री में परवीन कुमार को पिछले कई सालों में उनके विभिन्न योगदानों के लिए यह पहचान मिली है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उनके सम्मान पत्र में कहा गया है, 'उन्होंने दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली टेक्स्टबुक 'कुमार एंड क्लार्क्स क्लिनिकल मेडिसिन' की सह-स्थापना और लेखन किया. 'रॉयल मेडिकल बेनेवोलेंट फंड' की अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 1,00,000 पाउंड जुटाए और मुश्किल में फंसे डॉक्टरों के लिए एक गोपनीय हेल्पलाइन शुरू करने में मदद की.'

वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टारमर ने एक बयान में कहा, 'पूरे यूके में लोग चुपचाप लोगों की ज़िंदगी बदल रहे हैं और अपने समुदायों को मज़बूत बना रहे हैं. यह ऑनर्स लिस्ट उन्हें पहचानने का एक मौका है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement