scorecardresearch
 
शादी से इनकार करने पर लड़की को जलाकर मार डाला

18 साल की उस लड़की ने एक शख्स का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. नतीजा यह हुआ कि आरोपी शख्स ने किरोसीन का तेल डालकर लड़की को आग के हवाले कर दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नौशाहारो फिरोज जिले की है.

Advertisement
X

आरोपी साजिद कुरैशी पेशे से कपड़े का व्यापारी है. पीड़िता की मां और भाई ने साजिद की ओर से की गई शादी की पेशकश ठुकरा दी थी. पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में साजिद मंगलवार को लड़की के घर में घुस आया और उस पर हमले की कोशिश की.

लड़की ने जब विरोध किया और मदद की गुहार लगाई तो आरोपी ने उसके शरीर पर किरोसीन का तेल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया. लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60-65 फीसदी झुलस चुका है.

'सम्मा टीवी' की खबर में बताया गया कि लड़की को बाद में कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया. पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

- इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement