अमेरिका में FBI ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है. FBI और इसकी सहयोगी एजेंसियों ने 7 जुलाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई जगहों पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया है और उनके पास से प्रतिबंधित समान और हथियार और ड्रग बरामद किया है.
'Operation Hard ball' दिया गया कार्रवाई का नाम
FBI ने इस इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ चलाए गए एक्शन को 'Operation Hard ball' नाम दिया है. FBI और उसके एजेंटों के नेतृत्व में अमेरिका कनाडा और यूरोप में लगभग 50 से अधिकार जगहों पर रेड की गई. इन छापो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित समान जब्त किया गया, रेड के दौरान भारी मात्रा में ड्रग भी बरामद हुआ है.

गोल्डी बरार और जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क पर भी निशाना
इस ऑपरेशन में लारेंस बिश्नोई गैंग उसके सहयोगियों गोल्डी बरार और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाया गया. बता दें कि लारेंस बिश्नोई का गैंग से जुड़े कई वांटेड गैंगस्टर अमेरिका, कनाडा और यूरोप में अवैध तरीके से रह कर न सिर्फ भारत में अपने अपराध का साम्राज्य चला रहे हैं, रंगदारी वसूल कर रहे हैं. बल्कि कनाडा, अमेरिका और यूरोप में रह रहे भारतीयों को भी निशाना बनाकर उनसे रंगदारी वसूल कर रहे हैं.
कनाडा की सरकार ने बीते साल ही लारेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया था. लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी अमेरिका में वर्षों तक छुपा रहा था और आरोप है कि अमेरिका में रहते हुए ही उसने मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या करवाई थी, साथ ही सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई थी, बाद अनमोल को भारत डिपोर्ट किया गया था.
भारतीय एजेंसियों के सूत्र भी वक्त-वक्त पर इस बात की तस्दीक करते रहे हैं कि लारेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और यूरोप में फैला हुआ है भारत से फरार होकर गैंग के मेंबर्स इन देशों में अपना अड्डा बनाकर आपराधिक साम्राज्य चला रहे हैं. FBI का लारेंस बिश्नोई गैंग और उस से जुड़े गैंग के खिलाफ ऑपरेशन हार्ड बॉल अभी जारी है.