भूकंप की त्रासदी झेल रहे नेपाल में रविवार के बाद सोमवार शाम एक बार धरती डोली. ताजा झटके के साथ ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. हालांकि, रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है और इससे किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजकर 12 मिनट पर आया. बताया जाता है कि इसका केंद्र धरती की सतह से 30 किलोमीटर नीचे रहा. इससे पहले रविवार को भी पड़ोसी मुल्क में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे आए भूकंप का केंद्र धरती से करीब 10 किमी नीचे था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी.
बीते 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से कई बार समेत भारत और अन्य देशों की धरती हिल चुकी है. रविवार को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके आए. इसके एक दिन पहले ही गुजरात के कच्छ इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. बीते झटकों से नेपाल में दो लाख लोग बेघर हो चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 8500 के पार पहुंच गया है.