scorecardresearch
 

भूकंप के झटके से हिला फिलीपींस, बड़े नुकसान की आशंका

फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई. दक्षिणी फिलीपींस में इस भूकंप का असर देखने को मिला. समाचार एजेंसी एफपी के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की वजह से इलाके में डैमेज हो सकता है. इस भूकंप का केंद्र भी दक्षिणी फिलीपींस है. हालांकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर-IANS)
फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर-IANS)

  • रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई
  • दक्षिणी फिलीपींस में इस भूकंप का असर दिखा

फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई. दक्षिणी फिलीपींस में इस भूकंप का असर देखने को मिला.

समाचार एजेंसी एफपी के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की वजह से इलाके में डैमेज हो सकता है. इस भूकंप का केंद्र भी दक्षिणी फिलीपींस है. हालांकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है.

इससे पहले 17 अक्टूबर को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 60 अन्य लोग घायल हो गए. इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कानोलॉजी और सीस्मोलॉजी (फिवोलक्स) ने स्थानीय समयानुसार शाम 7.37 बजे (11.37 जीएमटी) 15 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप को दर्ज किया.

Advertisement

फिवोलक्स के अनुसार, भूकंप के बाद करीब 246 आफ्टरशॉक और 5 तीव्रता वाली दो हल्के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए. वहीं उत्तरी कोटाबाटो प्रांत के तुलुनाम में भूकंप के कारण घर के क्षतिग्रस्त होने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. भूकंप का केंद्र शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था.

इसके अलावा किदापावन शहर में के दौरान एक व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई. अमेरिकी जीयोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार 14.1 किलोमीटर की गहराई पर आए भूकंप की तीव्रता 6.4 थी.

फिवोलक्स के अनुसार, इसी दौरान एक अन्य घटना में घर ढहने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और डावाओ देल सुर प्रांत के मेग्सैसे शहर में भूस्खलन होने के कारण दो लोगों की जान चली गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement