scorecardresearch
 

इजरायल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन में होंगे शामिल

उन्होंने कहा, 'इजरायल मेरे लिए बेहद खास है. खास देश, खास लोग और मैं वहां आने को उत्सुक हूं और मैं उस निर्णय को लेकर काफी खुश हूं.'

Advertisement
X
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप

यरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब खुद वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं. यरूशलम में होने वाले नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में ट्रंप शिरकत कर सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मेजबानी की और इस मुलाकात के दौरान संभावना जताई कि वह मई में यरूशलम में होने वाले नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं.

ने कहा, 'मैं आपका आपकी असाधारण दोस्ती के लिए शुक्रिया करना चाहता हूं.' अमेरिका, इस साल मई में इजरायल के 70 वें स्वतंत्रता दिवस के कुछ समय बाद ही वहां अपना नया दूतावास खोल सकता है.

में एक साझा संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा, 'वहां आने को उत्सुक हूं. अगर मैं आ पाया तो आऊंगा.' उन्होंने कहा, 'इजरायल मेरे लिए बेहद खास है. खास देश, खास लोग और मैं वहां आने को उत्सुक हूं और मैं उस निर्णय को लेकर काफी खुश हूं.'

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना के बाद भी ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर में यरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर प्रमाणित करते हुए, अमेरिकी दूतावास को वहां स्थानांतरित करने की घोषणा की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement