scorecardresearch
 

ईरान जंग के बीच यूएस एंबेसी ने शेयर की PM मोदी-ट्रंप की फोटो, लिखा ये मैसेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों ने भारत और पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की रणनीति पर चर्चा तेज कर दी है. एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ करने के बाद अमेरिकी दूतावास ने भारत-अमेरिका रिश्तों को ‘अद्भुत’ बताया. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘काम करने वाला नेता’ कहा.

Advertisement
X
पश्चिम एशिया संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दिया डिप्लोमैटिक संदेश (Photo: X/@USAndIndia)
पश्चिम एशिया संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दिया डिप्लोमैटिक संदेश (Photo: X/@USAndIndia)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहाज शरीफ को "बहुत अच्छे इंसान" कहकर उनकी तारीफ की थी. ट्रंप ने कहा था कि शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ी लड़ाई रोकने में मदद की, जिससे लाखों लोगों की जान बच सकी. लेकिन इस तारीफ के ठीक एक दिन बाद अमेरिका ने भारत को भी एक खास संदेश दे दिया.

दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, "भारत के साथ हमारा रिश्ता बेहद शानदार है और आगे और मज़बूत होगा. प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं. ऐसी बात ज़्यादातर लोगों के बारे में नहीं कही जा सकती."

दरअसल जब ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ की, तो भारत में यह सवाल उठने लगा कि क्या अमेरिका अब पाकिस्तान की तरफ झुक रहा है. इन सवालों के बीच अमेरिकी दूतावास की यह पोस्ट एक तरह से भारत को यह भरोसा दिलाने की कोशिश थी कि भारत के साथ उसका रिश्ता किसी और से अलग और गहरा है.

इसी हफ्ते अमेरिका के रक्षा विभाग के बड़े अधिकारी एल्ब्रिज कोल्बी भी दिल्ली आए थे. उन्होंने भारतीय अधिकारियों के साथ सेना, सुरक्षा और साझा रणनीति पर लंबी बातचीत की. इसे ट्रंप सरकार की भारत नीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन? आ गई सरकार की सफाई, जानें हरदीप पुरी ने क्या कहा

जानकारों का कहना है कि अमेरिका एक तरफ पाकिस्तान से भी संबंध बनाए रखना चाहता है और दूसरी तरफ भारत को भी नाराज नहीं करना चाहता. इसीलिए वह दोनों देशों के साथ अलग-अलग तरीके से बात कर रहा है. 

भारत सरकार ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग पहले से ही काफी मज़बूत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement