scorecardresearch
 

ईरान जंग को लेकर ट्रंप से नाराज कैथोलिक! सर्वे में 60 फीसदी ने जताई आपत्ति

एक सर्वे के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका में समर्थन घटता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि ईरान के साथ युद्ध के चलते कई लोग नाखुश हैं और ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के भी विरोध में हैं.

Advertisement
X
एक सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 41% मतदाता राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज को पसंद कर रहे हैं. (File Photo)
एक सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 41% मतदाता राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज को पसंद कर रहे हैं. (File Photo)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध तो शुरू कर दिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह जारी जंग उनके लिए भारी पड़ रही है. शांति वार्ता की कोशिशों के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है. इस बीच अमेरिका में ट्रंप को मिला समर्थन भी लगातार कम होता नजर आ रहा है.

एक नए सर्वे के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से जुड़े संघर्ष को संभालने के तरीके को केवल 40% कैथोलिक सही मानते हैं, जबकि 60% इससे असहमत हैं.

सर्वे में यह भी पाया गया कि 45% कैथोलिक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हैं, जबकि 55% इसके विरोध में हैं. 

इसी तरह 45% कैथोलिक मानते हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सही दिशा में जा रही है, जबकि 55% का मानना है कि यह सही नहीं चल रही.

कैथोलिक वोट अहम

अमेरिका में कैथोलिक समर्थन काफी मायने रखता है. 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 55% कैथोलिक वोट मिले थे, जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 43% समर्थन मिला. वहीं 2020 में ट्रंप को 49% कैथोलिक वोट मिले थे, जबकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को 50% समर्थन मिला था.

Advertisement

यह नया सर्वे ऐसे समय में सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन पूरे अमेरिकी मतदाताओं के बीच भी घटता दिख रहा है. सर्वे के अनुसार, कुल मतदाताओं में सिर्फ 41% राष्ट्रपति के कामकाज को पसंद कर रहे हैं, जबकि 59% उनके काम से असंतुष्ट माने जा रहे हैं.
 
बता दें, अमेरिका में कैथोलिकों की संख्या लगभग 5.3 करोड़ से 7 करोड़ के बीच है, जो वयस्क आबादी का करीब 20% हिस्सा है. यह देश का सबसे बड़ा ईसाई संप्रदाय है, जिसकी बड़ी आबादी दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में रहती है. इनमें लगभग 36% लोग हिस्पैनिक के रूप में जाने जाते हैं.

(Input: Fox News)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement