scorecardresearch
 

चीन : 2 बुलेट ट्रेनों ने पहली बार विपरीत दिशा से एक-दूसरे को पार किया

चीन में शुक्रवार को पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दो बुलेट ट्रेनों ने रिकॉर्ड उच्च गति से समानांतर पटरियों पर विपरीत दिशा से एक-दूसरे को पार किया.

Advertisement
X

चीन में शुक्रवार को पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दो बुलेट ट्रेनों ने रिकॉर्ड उच्च गति से समानांतर पटरियों पर विपरीत दिशा से एक-दूसरे को पार किया.

और डॉल्फिन ब्लू नामक ये दो ट्रेनें 420 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह लगभग 11.20 बजे पूर्वी मध्य हेनान प्रांत के झेंगझू और पूर्वी जियांग्शू प्रांत के शूझू के बीच पटरियों से गुजरीं.

चीन रेलवे कॉर्पोरेशन के तकनीकी प्रबंधन विभाग के प्रमुख झू ली ने कहा कि इतनी से यात्रा करने वाली गाड़ियों के लिए यह पहला विश्व रिकॉर्ड है. झोउ ने कहा कि स्वदेशी ट्रेनों का उपयोग करने वाले चीन के लिए यह उपलब्धि प्रदर्शित करती है कि उच्च रफ्तार की प्रमुख प्रौद्योगिकी में उसे पूरी तरह से महारत हासिल है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement