scorecardresearch
 

अगस्ता डील का बिचौलिया कार्लोस गेरोसा इटली में गिरफ्तार, ईडी ने की प्रत्यर्पण की मांग

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी जल्द ही राजनयिक चैनलों के जरिये गेरोसा को भारत प्रत्यार्पित करने पर जोर देगी.

Advertisement
X
अगस्ता वेस्टलैंड डील (फाइल)
अगस्ता वेस्टलैंड डील (फाइल)

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदा मामले में वांछित यूरोपीय बिचौलिए कार्लोस गेरोसा को इटली में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहल पर जारी इंटरपोल नोटिस के आधार पर की गई है. ईडी 3600 करोड़ रुपये मूल्य के इस सौदे में मनी लांड्रिंग आरोपों की जांच कर रहा है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी जल्द ही राजनयिक चैनलों के जरिये गेरोसा को भारत प्रत्यार्पित करने पर जोर देगी. एक अधिकारी ने बताया, ‘ईडी की पहल पर पिछले साल जारी के आधार पर गेरोसा को पिछले दिनों इटली में गिरफ्तार किया गया. इंटरपोल ने इस बारे में ईडी को जानकारी दी है. इस संबंध में प्रत्यर्पण का आग्रह पेश किया जा रहा है.’

अधिकारियों के अनुसार गेरोसा को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह स्विटजरलैंड से इटली आ रहा था. ईडी व सीबीआई की एक संयुक्त टीम इस मामले पर काम कर रही है. गेरोसा इस मामले में वांछित तीन कथित बिचौलियों में से एक है. उसकी गवाही व बयान इस मामले में सीबीआई व ईडी की जांच में बहुत महत्वपूर्ण है.

Advertisement

ईडी ने गेरोसा और दो अन्य ब्रिटिश नागरिक क्रिस्टिन माइकल जेम्स और इटली के गुइडो हास्चके के खिलाफ पिछले साल इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस को अधिसूचित किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement