scorecardresearch
 

अडल्ट फिल्म स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया आरोप, इजाजत लिए बिना किया किस

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक अन्य महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप पर पहले भी लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप पर पहले भी लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक अन्य महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी.

अडल्ट फिल्मों की स्टार है महिला
अमेरिका के में एक महीने से भी कम समय बचा है और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहले से ही कमजोर स्थिति में चल रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान पर अडल्ट फिल्मों की स्टार जेसिका ड्रेक के इन आरोपों के बाद और ज्यादा असर पड़ने की आशंका है.

10 साल पहले की है घटना
लॉस एंजिलिस में एक संवाददाता सम्मेलन में जेसिका ने कहा कि वह करीब दस साल पहले कैलिफोर्निया के लेक ताहो में से मिली थी. उसे होटल में ट्रंप के कमरे में बुलाया गया जिसके बाद वह अपनी कुछ मित्रों के साथ वहां गई.

Advertisement

कमरे में अकेले आने के लिए 10 हजार डॉलर की पेशकश
42 वर्षीय जेसिका का आरोप है कि ट्रंप ने उसे और उसकी दो अन्य मित्रों को (जो ट्रंप के लिए अजनबी थीं) पकड़ लिया और उनकी अनुमति के बिना उनका चुंबन लिया. इसके बाद जेसिका को कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर की पेशकश की गई. उनका आरोप है कि बाद में एक अनजान शख्स ने ट्रंप की ओर से उसे फोन कर फिर से कमरे में आने को कहा लेकिन इस बार उसे अकेले बुलाया गया. हालांकि जेसिका ने इंकार कर दिया.


ट्रंप का साल 2005 का वीडियो लीक होने के बाद से अब तक 11 महिलाएं उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं. वीडियो में ट्रंप महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां करते देखे गए जिसके बाद आलोचनाओं में घिरे रिपब्लिकन उम्मीदवार ने माफी मांगी थी.

ट्रंप की टीम ने खारिज किए आरोप
इस बीच, ट्रंप के लिए प्रचार अभियान कर रही टीम ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कहानी पूरी तरह 'झूठी' है. रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान दल का कहना है कि न तो ट्रंप इस महिला को जानते हैं और न ही उसे जानने में उनकी पहले कभी दिलचस्पी रही है. अभियान टीम के मुताबिक, 'यह उस रिपब्लिकन उम्मीदवार को बदनाम करने की क्लिंटन खेमे की सिर्फ और सिर्फ एक अन्य कोशिश है जो तीन अलग-अलग रायशुमारियों में पहले स्थान पर रहे हैं.'

Advertisement
Advertisement