scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा

चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 1/9
लद्दाख और सिक्किम से लगी चीन की सीमा पर तनावपूर्ण घटनाक्रमों के बीच अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है. अमेरिका ने कहा है कि इस तरह के विवाद हमें चीन की ओर से पैदा हो रहे खतरे की याद दिलाते हैं.
चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 2/9
अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण और पश्चिम एशिया विभाग की प्रमुख एलिस वेल्स ने कहा, "चीन के उकसावे और परेशान करने वाले रवैये के खिलाफ एक जैसी सोच रखने वाले देश अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और आसियान सदस्य एक साथ आ गए हैं."
चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 3/9
अमेरिका की शीर्ष राजनयिक ने अफगानिस्तान में भारत की भूमिका को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह फैसला नई दिल्ली को करना है कि वह तालिबान के साथ प्रत्यक्ष संपर्क में आना चाहता है या नहीं. हालांकि, उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि काबुल की नई सरकार में तालिबान शामिल होने जा रहा है, ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि अफगानिस्तान की भावी सरकार के साथ उसके 'स्वस्थ संबंध' हों.

Advertisement
चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 4/9
भारत-चीन के मौजूदा तनाव के सवाल पर वेल्स ने कहा, "सीमा पर तनाव की घटनाएं इस बात को याद दिलाते हैं कि चीनी अतिक्रमण का खतरा असली है. चाहे वह दक्षिण चीन सागर हो या भारतीय सीमा, हम लगातार चीन की तरफ से उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हरकतें देखते हैं. चीन के इस रुख से भी यह भी सवाल पैदा होता है कि चीन किस तरह से अपनी बढ़ती ताकत का इस्तेमाल करना चाह रहा है."
चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 5/9
वेल्स ने कहा, "हम चाहते हैं कि एक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था हो जिससे सभी को फायदा हो, ना कि ऐसी वैश्विक व्यवस्था जिसमें चीन का आधिपत्य हो. मुझे लगता है कि इस तरह सीमा विवाद चीन के खतरे के प्रति आगाह करते हैं.

चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 6/9
उन्होंने कहा, चीन की गतिविधियों ने एक तरह की सोच रखने वाले देशों को एकजुट कर दिया है. चाहे वह आसियान देश हों या कूटनीतिक संगठन. अमेरिका, जापान, भारत की तिकड़ी है और ऑस्ट्रेलिया भी हमारे साथ है. पूरी दुनिया में चीन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है."
चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 7/9
वेल्स ने कहा, अफगानिस्तान में भारत की बेहद अहम भूमिका है. कोरोना महामारी के बावजूद पिछले सप्ताह अमेरिकी राजदूत जालमेई खालिजाद ने भारतीय नेतृत्व से बातचीत के लिए नई दिल्ली का दौरा किया. खालिजाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को तालिबान के साथ बातचीत करनी चाहिए. वेल्स ने कहा, इस पर कोई भी फैसला भारत ही लेगा. हालांकि, हमारा मानना है कि स्वस्थ अफगानिस्तान के लिए उसके साथ भारत के अच्छे संबंध होना जरूरी है.

चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 8/9
अमेरिका-तालिबान के बीच फरवरी महीने में हुए समझौते में इस बात की गारंटी ली गई है कि तालिबान अमेरिका के खिलाफ किसी आतंकी हमले में अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं होने देगा. लेकिन भारत के खिलाफ आतंकी संगठनों की गतिविधियों को लेकर अलग से कोई शर्त नहीं है. हालांकि, भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के तालिबान के साथ संबंध रहे हैं.

चीन से सीमा पर टकराव में भारत के साथ आया अमेरिका, बताया खतरा
  • 9/9
इस सवाल पर वेल्स ने कहा कि तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धताएं जताई हैं और अमेरिका इस बात को सुनिश्चित करेगा कि अफगान मिट्टी हमारे देश और उसके दोस्तों-सहयोगियों के खिलाफ आतंकवाद का अड्डा ना बन पाए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement