scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

हिंसा, आगजनी और अराजकता... फ्रांस में प्रोटेस्ट के नाम पर ये क्या हो रहा? तस्वीरो में देखिए

1
  • 1/9

पेरिस के प्लास द ला रिपब्लिक में ऐतिहासिक स्मारक 'मोनुमेंट आ ला रिपब्लिक' के आसपास प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान आगजनी की घटनाएं सामने आईं और पूरा चौक धुआं-धुआं हो गया. 

(Photo- AFP)

10
  • 2/9

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं देखने को मिलीं. सड़क के बीचों-बीच जलते मलबे से ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार उठता नजर आ रहा है. बंद दुकानों, बिखरे कचरे और दूर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बीच पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है.

(Photo- AFP)

4
  • 3/9

फ्रांस में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक सार्वजनिक इमारत भीषण आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलती नजर आई. खिड़कियों से उठती प्रचंड लपटों और काले धुएं के गुबार के बीच, राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े और चेहरे ढके कई प्रदर्शनकारी इमारत के सामने सड़क पर खड़े दिखाई दिए.

(Photo- AFP)

Advertisement
2
  • 4/9

फ्रांस की एक सड़क पर रात के समय विरोध-प्रदर्शन के दौरान कचरे और मलबे के भारी ढेर में आग लगा दी गई. आग की भीषण लपटों और उठते धुएं के बीच दो स्थानीय नागरिक हाथ में अग्निशामक यंत्र लेकर उसे बुझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

(Photo- AFP)

5
  • 5/9

पेरिस के प्रसिद्ध सार्वजनिक चौक प्लेस डे ला रिपब्लिक पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान दंगा नियंत्रण पुलिस के जवान आंसू गैस और धुएं के बीच मुस्तैद दिखाई दिए. हेलमेट, ढाल और लाठियों से लैस सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 

(Photo- AFP)

6
  • 6/9

फ्रांस में विरोध-प्रदर्शनों और हिंसा के बाद पेरिस की सड़क पर जली हुई गाड़ियों के कंकाल बिखरे नजर आए. पूरी तरह खाक हो चुकी कारों और मलबे की तस्वीरें डराने वाली हैं.

(Photo- AFP)

9
  • 7/9

सड़क के बीचों-बीच पूरी तरह जली और पलटी हुई एक कार पड़ी नजर आ रही है. कार के जले हुए ढांचे पर सफ़ेद रंग से नारे लिखे हैं. आसपास मलबा और राख बिखरी हुई है. 

(Photo- AFP)

3
  • 8/9

पेरिस की एक सड़क पर हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कूड़े के ढेर, डिब्बों और मलबे से बैरिकेड बना दिया. सड़क के एक ओर आग की भीषण लपटें उठ रही हैं, जबकि दूर पुलिस की बत्तियां चमकती दिखाई दे रही हैं. 

(Photo- AFP)

8
  • 9/9

विरोध-प्रदर्शन के बाद पेरिस की सड़क पर स्थानीय नागरिक सफाई अभियान में जुटे नजर आए. आगजनी में जली हुई साइकिलों, बिखरी राख और मलबे के ढेर के बीच लोग काले कचरे के थैले लेकर सड़क को साफ कर रहे हैं. हिंसा की तबाही के बाद जनजीवन को सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं.

(Photo- AFP)

Advertisement
Advertisement
Advertisement