scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल में TMC पार्षद के घर भीड़ का हमला, तोड़ा गेट-कार कर डाली चकनाचूर

बंगाल में TMC पार्षद के घर भीड़ का हमला, तोड़ा गेट-कार कर डाली चकनाचूर

बंगाल में हिंसा थम नहीं रही है. एक और नई तस्वीर अब उत्तरी 24 परगना से आई है. वहां पटुलिया इलाके में टीएमसी पार्षद के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया. नाराज लोगों ने पार्षद के घर में तोड़फोड़ की. कार के शीशे भी तोड़ डाले. देर तक मामला आउट ऑफ कंट्रोल रहा, पुलिस ने टीएमसी नेता आशीष चक्रवर्ती को जबरन वसूली, अत्याचार और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान ये बवाल हुआ. तब भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. उसके बाद भी भीड़ ने घर पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की.

Advertisement
Advertisement