scorecardresearch
 
Advertisement

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए ये गंभीर आरोप

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाए ये गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है. पत्र में उन्होंने लोकसभा के भीतर दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं. काकोली घोष ने यह भी दावा किया कि यह व्यवहार केवल उनके प्रति ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित रहा है. इस घटनाक्रम ने टीएमसी के भीतर बढ़ती गुटबाजी और अंदरूनी तनाव को सार्वजनिक कर दिया है.

Advertisement
Advertisement