4 मई से पहले ममता बनर्जी मोदी सरकार को गिराने के दावे करते फिर रही थीं और अब वही ममता बनर्जी सबसे बड़े धर्मसंकट में फंस गई हैं. ममता बनर्जी किसे चुनेंगी इस बात से पश्चिम बंगाल की राजनीति और उससे ज्यादा ममता की पार्टी का भविष्य तय होगा. ममता बनर्जी की पार्टी से बगावत करने वाले बागी गुट का कहना है कि उन्हें अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व मंजूर नहीं है. बागी गुट पार्टी की हार और लोगों के भरोसे में गिरावट के लिए ममता बनर्जी के भतीजे को दोषी मानता है.