scorecardresearch
 
Advertisement

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में मछली पर BJP-TMC में आर-पार!

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में मछली पर BJP-TMC में आर-पार!

पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने रंग में आने लगा है. टीएमसी और बीजेपी दोनों पार्टियों ने चुनाव प्रचार में जोर लगा दिया है. टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मोर्चा संभाला है वहीं बीजेपी के अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान जैसे दिग्गज मैदान में उतरें हुए हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव में मछली पर महासंग्राम छिड़ गया है. बंगाल में दीदी के 'बैन' वाले दांव पर BJP का 'फिश' वाला कैंपेन चल रहा है. दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार में आने पर बंगाल के लोगों के मछली खाने पर रोक लगा देगी. इसके जबाव में बीजेपी उम्मीदवार ने अनोखा फिश कैंपेन शुरू किया है. दीदी के आरोप के बाद बीजेपी के एक उम्मीदवार ने 5 किलो वजनी कटला फिश के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया और संदेश दिया कि बीजेपी बंगाल के लोगों के मछली खाने के खिलाफ नहीं है.

Advertisement
Advertisement