पश्चिम बंगाल की राजनीति उठापटक का दौर जारी है. टीएमसी से लगातार नेतओं का इस्तीफा जारी है. इन्हीं इस्तीफों के बीच कल ममता बनर्जी सोनिया गांधी से मिल चुकी हैं. वहीं आज अभिषेक बनर्जी की मुलाकात राहुल गांधी से हुई है. खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली. इस दौरान टीएमसी की टूट पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है.