पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हिंदुत्व की पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में लगे हैं. सीएम बनने के बाद से ही वो लगातार वो सारे फैसले ले रहे हैं. जिनके आधार पर बंगाल में बीजेपी ने चुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश की थी. इसी कड़ी में बकरीद पर बंगाल सरकार के फैसले पर तनातनी बढ़ गई है. आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमांयू कबीर ने कहा है कि बकरीद पर कुर्बानी तो होकर रहेगी.