scorecardresearch
 

बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और जगह तय, 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ लेंगे बीेजेपी के CM

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है. राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्य 9 मई को कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

Advertisement
X
9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह. (photo: ITG)
9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह. (photo: ITG)

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और जगह तय हो गई है. सूत्रों ने बताया कि बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री समेत नई कैबिनेट के सदस्य 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे. सूत्रों का कहना है कि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. इसी लिए बीजेपी इस तारीख पर विशेष जोर दे रही है.

राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस नई सरकार के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस बार शपथ ग्रहण समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता उपस्थित रहने की उम्मीद है.

EC ने जारी किया नोटिफिकेशन

वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग (EC) ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दिया गया है. इसके साथ ही राज्य में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से खत्म हो गई है और नई सरकार गठन का रास्ता खुल गया है.

गुरुवार को कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह

इससे पहले मंगलवार को BJP संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. दोनों नेता राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों और नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे, ताकि मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम फैसला लिया जा सके. बताया जा रहा है कि अमित शाह विधायकों के साथ बैठक के लिए गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे.

Advertisement

बीजेपी ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है. ऐसे में अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता को पर्यवेक्षक बनाए जाने को पार्टी के अंदर संगठनात्मक मजबूती और सरकार गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement