scorecardresearch
 

बैग रखा और चला गया... कुछ ही मिनट में धमाका, किराए के कमरे में फटा क्रूड बम! सामने आया Video

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन स्थित राजारहाट में एक किराए के कमरे में संदिग्ध देसी बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। आरोप है कि दो लोग कमरे में एक बैग छोड़कर गए थे, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हो गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
कमरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, सामने आया वीडियो. (Photo: Screengrab)
कमरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, सामने आया वीडियो. (Photo: Screengrab)

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन स्थित राजारहाट इलाके में एक संदिग्ध देसी बम (क्रूड बम) विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाका एक किराए के कमरे में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मौके से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैटेरियल बरामद किया है. वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं जांच के दौरान इस घर से 2 जिंदा देसी बम बरामद हुए हैं. सीआईडी के बम स्क्वॉड ने इन बमों को बरामद किया है.

यह घटना राजारहाट के साउथ नारायणपुर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, सुपारी के बागान के भीतर बने एक ग्राउंड फ्लोर के कमरे में धमाका हुआ. यह कमरा हाल ही में कामारहाटी के रहने वाले एक व्यक्ति ने किराए पर लिया था.

यहां देखें Video

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लोग एक बैग लेकर कमरे में पहुंचे और उसे अंदर छोड़कर चले गए. उनके जाने के कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के दो कमरों को भी नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: अंबाला पुलिस स्टेशन ब्लास्ट: NIA का बड़ा एक्शन, PAK आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 पर चार्जशीट

धमाके में कमरे के अंदर मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नारायणपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

Advertisement

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है. इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कमरे का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री तैयार करने या छिपाने के लिए किया जा रहा था.

पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, CCTV फुटेज की मदद से उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर बैग कमरे में रखा था. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग में क्या था और विस्फोट कैसे हुआ. बिधाननगर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के पीछे की साजिश, विस्फोटक सामग्री का सोर्स और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement