scorecardresearch
 

कोलकाता: तारातला ब्रिज पर एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे वाहन से गैस रिसाव, इलाके में दहशत

तारातला ब्रिज पर एक लोडेड LPG सिलेंडर वाहन से अचानक गैस रिसाव हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, वक्त पर सतर्कता बरती जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

Advertisement
X
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव. (File photo: ITG)
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव. (File photo: ITG)

दक्षिण कोलकाता स्थित तारातला ब्रिज पर एक लोडेड LPG सिलेंडर वाहन से अचानक गैस रिसाव हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, वक्त पर सतर्कता बरती जाने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

बताया जा रहा है कि ब्रिज पर चलने के दौरान वाहन को अचानक एक जोरदार झटका लगा, जिसके तुरंत बाद उसके अंदर रखे सिलेंडरों में से एक का ढक्कन (कैप) खुल गया. ढक्कन खुलते ही गैस तेजी से लीक होने लगी और देखते ही देखते पूरे इलाके में सफेद गैस के बादल छा गाए, जिससे वहां बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त वाहन में कोई टेक्नीशियन मौजूद नहीं था. ड्राइवर अकेले ही इन सिलेंडरों को कल्याणी से पायलान ले जा रहा था. गैस लीक होती देख और खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया, लेकिन उसके बाद वह खुद मौके से फरार हो गया.  

कैसे पाया गया हालात पर काबू?

दिनदहाड़े हुए इस हादसे और हवा में फैलती गैस को देखकर स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई. घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तब तक वाहन को वहां से नहीं हटाया गया, जब तक लीक हुई पूरी गैस हवा में पूरी तरह से घुल के नष्ट नहीं हो गई. गैस के पूरी तरह साफ होने के बाद ही वाहन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement