राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में हो रही राजनीति को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा है. सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो, 'जन आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. अगर सबूत है तो एसआईटी को दो, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.