यूपी में लगातार बढ़ते तापमान का बड़ा असर दिख रहा है. स्थिति ऐसी है कि बिजली की डिमांड बढ़ गई है. झांसी में गर्मी की मार ऐसी है कि वहां ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम से लगातार पानी डाला जा रहा है. मुजफ्फरनगर में भी बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है. हालात ऐसे हैं कि विद्युत उपकरणों को बचाने के लिए बिजली विभाग ने पंखों और कूलरों की व्यवस्था की है.