scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी भाजपा में बड़े फेरबदल के संकेत, नितिन नवीन ने दोनों डिप्टी सीएम को बुलाया दिल्ली

यूपी भाजपा में बड़े फेरबदल के संकेत, नितिन नवीन ने दोनों डिप्टी सीएम को बुलाया दिल्ली

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद में जुटी है. योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब पार्टी का पूरा फोकस प्रदेश संगठन में बदलाव और नई टीम के गठन पर है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई कार्यकारिणी को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों और मंथन का दौर जारी है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व 2024 के चुनावी अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है. जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के नए चेहरों और पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है.

Advertisement
Advertisement