scorecardresearch
 
Advertisement

सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पकड़ने के लिए इलाके में जाल बिछाया और घेराबंदी की. बताया गया कि असद अपने एक साथी से पैसे लेने के लिए वहां आने वाला था और इसके बाद शहर छोड़कर फरार होने की योजना बना रहा था. पुलिस ने उसे मोटरसाइकिल पर पहुंचते ही दबोच लिया, लेकिन मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
Advertisement