उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी लगातार तीसरा प्रत्याशी उतराने का दावा कर रही थी, लेकिन अचानक अखिलेश यादव ने तीसरा प्रत्याशी ना उतारने का ऐलान कर दिया. अखिलेश के इस फैसले को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं और बीजेपी की ओर से हमले भी हो रहे हैं.