scorecardresearch
 
Advertisement

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, 2 साधुओं की हत्या के बाद जलाए शव

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, 2 साधुओं की हत्या के बाद जलाए शव

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मंदिर परिसर के पास ही दोनों साधुओं के अधजले शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने शवों के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों और समय का पता लगाया जा सके. इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है.

Advertisement
Advertisement