उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई है. दिवाली के बाद सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला होने की संभावना है. दिल्ली में हुई अहम बैठक में प्रदेश नेताओं के साथ चर्चा के बाद जल्द एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है जो सपा के साथ बातचीत करेगी.