scorecardresearch
 
Advertisement

अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज पर यूपी में सियासी घमासान

अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज पर यूपी में सियासी घमासान

यूपी की सियासत में सावन के महीने में मछली भोज को लेकर नए विवाद की एंट्री हो गई है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान मछली भोज का आयोजन हुआ और इसी बात को लेकर कांग्रेस पार्टी निशाने पर आ गई. ये आयोजन अयोध्या से 38 किलोमीटर दूर तारुन में हुआ लेकिन सावन की एकादशी पर मछली भोज से साधू-संत बेहद नाराज हो गए. बीजेपी ने इसे सनातन का अपमान बता दिया. लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ये आयोजन निषाद समाज का था और मछली भोज से पहले वे लोग वहां से निकल गए थे.

Advertisement
Advertisement