प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. समर्थक अलग-अलग तरीकों से उनका जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद अनोखी और खास तस्वीर सामने आई है. प्रयागराज के लूकरगंज में, माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट्स बनाए गए थे. आज इन फ्लैट्स में रहने वाले गरीब परिवार पीएम मोदी के जन्मदिन को दीपावली की तरह मना रहे हैं.