scorecardresearch
 
Advertisement

'अखिलेश का साथ छोड़ ओवैसी के साथ जा सकते हैं आजम खान', ओपी राजभर का दावा

'अखिलेश का साथ छोड़ ओवैसी के साथ जा सकते हैं आजम खान', ओपी राजभर का दावा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के बयान से नया सियासी भूचाल आ गया है. राजभर ने दावा किया है कि आजम खान अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी छोड़कर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो सकते हैं. यह बयान अखिलेश यादव के रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद आया है. हालांकि अखिलेश यादव ने साफ किया है कि आजम खान सपा के साथ ही रहेंगे. इस सियासी बयानबाजी ने यूपी में चुनावी माहौल को और गरमा दिया है.

Advertisement
Advertisement