यूपी के मुजफ्फरनगर में दबंगों ने एक कार पर धावा बोल दिया. मामला बुढ़ाना इलाके का है. जहां मास्टर कॉलोनी में एक स्विफ्ट कार को 7 से 8 युवकों ने रोक लिया, और फिर अचानक से लाठी डंडों से कार में तोड़फोड़ करने लगे. कार सवार युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया. जैसे तैसे कार सवार वहां जान बचाकर भागे. ये पूरा घटना CCTV में कैद हुई है.