scorecardresearch
 
Advertisement

एक महीने से थी तलाश, देखिए कैसे STF की गोली से ढेर हुआ इनामी बदमाश संजीव

एक महीने से थी तलाश, देखिए कैसे STF की गोली से ढेर हुआ इनामी बदमाश संजीव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, वह मई 2026 में पीजीआई क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था. STF का दावा है कि इंदिरा कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Advertisement
Advertisement