यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की बेरहमी से हत्या की गई. पहले उन्हें सिर में एक गोली मारी गई फिर दूसरी गोली पेट में मारी. और शव को फॉर्च्यूनर से लाकर नहर में फेंक दिया गया. हत्या का खुलासा तब हुआ जब उन्हें लेकर परिजनों पुलिस ने उनके अपहरण की शिकायत की. जांच तेज हुई तो सच सामने आते देर नहीं लगी. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक धीरेंद्र प्रताप सिंह का ड्राइवर है. उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं.