scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने किया काबू

लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने किया काबू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर आग को फैलने से रोका. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement