scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी में बारिश का कहर, 60 घंटे में 56 लोगों की मौत, कई शहरों में भरा पानी

यूपी में बारिश का कहर, 60 घंटे में 56 लोगों की मौत, कई शहरों में भरा पानी

उत्तर प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. पिछले 60 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश जनित हादसों में कम से कम 56 लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होते हुए यह मॉनसूनी सिस्टम उत्तर प्रदेश पहुंचा है. इसके चलते प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. उन्नाव में लगातार 36 घंटे की बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे का टोल प्लाजा और सर्विस रोड कई फीट पानी में डूब गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. लोग घंटों तक पानी कम होने का इंतजार करते दिखे. वहीं, बांदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तालाब बन गया है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
Advertisement