ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में तीन साल के बच्चे देवांश की मौत हो गई. यह दुखद घटना उस समय हुई जब गांव के मंदिर में भंडारा चल रहा था. बच्चा खेलते-खेलते पास बने गड्ढे में गिर गया और तक़रीबन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. ग्रामीणों ने प्राधिकरण से गड्ढे के खतरे को लेकर कई बार शिकायत की थी, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई.