scorecardresearch
 
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, नूडल्स खाकर सोए थे सभी

ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, नूडल्स खाकर सोए थे सभी

ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. इस दुखद घटना के बाद से पूरे नगला पदम गांव में मातम का माहौल है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीती रात परिवार के लोग गांव में लगी रामलीला का मेला देखने गए थे. मेले से लौटने के बाद देर रात उन्होंने चाय और नूडल्स खाए थे. इसके बाद सभी लोग सोने चले गए. सुबह जब पास में रहने वाला एक बच्चा, मृतक बच्चों में से एक को परीक्षा के लिए बुलाने आया, तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने दीवार कूदकर देखा तो सभी लोग अचेत पड़े थे. पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement
Advertisement