scorecardresearch
 
Advertisement

UP में रद्दी में बेची गईं सरकारी किताबें, शिक्षा विभाग के 8 कर्मचारियों पर एक्शन

UP में रद्दी में बेची गईं सरकारी किताबें, शिक्षा विभाग के 8 कर्मचारियों पर एक्शन

उत्तर प्रदेश में बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली सरकारी किताबें कबाड़ में बेची जाती मिलीं. बेसिक शिक्षा परिषद के लिए छापी गई हजारों किताबों के बंडल कबाड़ी की दुकान पर रद्दी के रूप में बिक रहे थे. कबाड़ी इन्हें ट्रक पर लादकर बाहर सप्लाई कर रहा था, तभी वीडियो सामने आया. जांच में खुलासा हुआ कि बेसिक शिक्षा विभाग के आठ कर्मचारियों की मिलीभगत से बच्चों को मिलने वाली किताबें कबाड़ में बेची गईं.

Advertisement
Advertisement