गोरखपुर की रत्ना सिंह ने 12 मई को लखनऊ में खुदकुशी कर ली थी. रत्ना के पिता का आरोप है कि रत्ना सिंह सैलून में मैनेजर थी. उसके संचालक और कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी की. रत्ना की आत्महत्या से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने फरार चल रहीं 25-25 हजार रुपये की दो इनामी महिला आरोपियों -पल्लवी जोशी और वैशाली को गिरफ्तार कर लिया है.